"Per Capita Income" Kya Hota Hai: "प्रति व्यक्ति आय" की गणना कैसे करते है?

Lalit Sharma
0

Per capita income - प्रति व्यक्ति आय

Table of Contents

1. Per Capita Income क्या है?

Per Capita Income Kya Hota Hai: प्रति व्यक्ति आय की गणना कैसे करते है? - लेटिन भाषा के शब्द से मिलकर बना है, जिसका अर्थ "प्रति व्यक्ति आय" अर्थात किसी देश की औसत आय क्या है। यह किसी देश, राज्य, नगर, या अन्य क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों की औसत आय होती है

"Per Capita Income" Kya Hota Hai: "प्रति व्यक्ति आय" की गणना कैसे करते है?


आईये इसे हम साधारण शब्दो में समझे-

  • यदि किसी देश में 5 लोग है, तो उनमे से 1 व्यक्ति की सालाना आय 20 लाख, दूसरे की 15 लाख, तीसरे की आय 2 लाख, चौथे की आय 1 करोड़ और अंतिम व्यक्ति जो की गरीब है, उसकी आय 70 हजार रुपए सालाना है, तो ऐसे में उस देश के उन 5 व्यक्तियों या फिर कहे तो उस सम्पूर्ण देश की "प्रति व्यक्ति औसत आय" 27,54,000 रुपए होगी। अतः हम यह कह सकते है की उस देश का Per Capita Income, 27,54,000 रुपए है।
  • अब इसमें यह नहीं देखा जाता है, की उनमे से एक व्यक्ति सालाना 1 करोड़ कमा रहा है और एक व्यक्ति केवल 70 हजार रुपए कमा रहा है। इसमें अब जो औसत 27,54,000 रुपए निकल कर आये है, तो यही माना जायेगा, की उस देश का प्रत्येक व्यक्ति 27,54,000 रुपए सालाना कमा रहा है।

  • इसी प्रकार से किसी भी देश के लाखो-करोड़ो लोगो की आय का औसत निकाला जाता है, तो वह उस देश "प्रति की व्यक्ति" आय बन जाता है। इसके अंतर्गत उस देश के सभी व्यक्तियों को शामिल किया जाता है, जिसमे नए जन्म लेने वाले बच्चे, छोटे बच्चे, जवान, बूढ़े, महिलाये, सभी को शामिल किया जाता है, अर्थात उस देश की पूरी जनसंख्या को इसमें सम्मिलित किया जाता है।

यह भी पढ़े - Chandrayan 3: Launch and Landing Date - चंद्रयान की पूरी जानकारी हिंदी में 


2. "प्रति व्यक्ति आय" का उपयोग-

  • "प्रति व्यक्ति आय" का उपयोग यह जानने के लिए किया जाता है, की कोई देश कितना अमीर या कितना गरीब है। 

  • अच्छी "Per Capita Income" का अर्थ यह है, की उस देश के ज्यादातर लोग समृद्ध है तथा कुछ कम लोगो की ही आर्थिक स्थिति ख़राब होगी।
    कम "Per Capita Income" का अर्थ यह है, की उस देश के ज्यादातर लोग गरीब है तथा कुछ कम लोगो की ही आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

  • "Per Capita Income" का उपयोग मानव विकास सूचकांक Human Development Index में भी किया जाता है।

  • किसी भी कम्पनी के लिए ज्यादा "Per Capita Income" वाला देश उस कम्पनी के लिए अच्छा मार्केट होता है, क्योंकी उस देश के लोगो के पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसे होते है।

  • किसी देश की "Per Capita Income" जितनी अच्छी होती है, उस देश को विकास के लिए उतना ही आसानी से Loan मिल जाता है, क्योंकी ज्यादा "Per Capita Income" वाला देश आसानी से Loan वापस कर सकता है।

  • ज्यादा "Per Capita Income" वाले देश में Investment भी ज्यादा होता है।

  • इसी प्रकार 2021-22 के आधार पर भारत की "Per Capita Income" $2256 USD है, अर्थात करीब 1,80,000 रूपये सालाना है। दूसरे विकसित देशो की तुलना करने पर हमारे देश का "Per Capita Income" बहुत ही कम है, अर्थात हमारा देश अभी गरीब देशो की श्रेणी में आता है।


उम्मीद है आपको हमारी ये पोस्ट "Per Capita Income Kya Hota Hai: प्रति व्यक्ति आय की गणना कैसे करते है?" अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो निचे जरूर कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)