GDP Full Form Hindi Mai: Gross Domestic Product - सकल घरेलू उत्पाद क्या है?

Lalit Sharma
0

 

GDP Full From Hindi Mai :  सकल घरेलू उत्पाद क्या है? 


Table of Contents

1. GDP- Gross Domestic Product क्या है?

GDP Full Form Hindi Mai: Gross Domestic Product- सकल घरेलू उत्पाद क्या है? - किसी देश की एक निश्चित अवधि के दौरान जैसे 1 साल के भीतर उत्पादित कुल वस्तुओ और कुल सेवाओं का कुल मौद्रिक योग होता है।

यह भी पढ़े - "Per Capita Income" Kya Hota Hai: "प्रति व्यक्ति आय" की गणना कैसे करते है?

यह भी पढ़े - Online Typing Karke Ghar Baithe Paise Kese Kamaye? टाइपिंग जॉब कैसे करे?

GDP Full Form Hindi Mai: Gross Domestic Product - सकल घरेलू उत्पाद क्या है?



आईये ऊपर लिखी गयी इस एक लाइन को हम साधारण शब्दों में समझे

  • किसी भी देश में साल भर बहुत सारी वस्तुओ का निर्माण होता रहता है, जैसे की हम नए कपड़े खरीदते है, रसोई के कई प्रकार के खाने के सामान लाते है, नया फ़ोन लेते है, इसी प्रकार से ट्रेक्टर, कीटनाशक, अलग अलग प्रकार की मशीने, किताबे, फर्नीचर, TV, AC, फ्रिज, ट्रक, बस, कार, दवाइया, स्टील, एल्युमीनियम, पेट्रोलियम उत्पाद आदि कई सारी चीजे है, ऐसे ही हम रात-दिन आस-पास में बहुत सारी वस्तुओ को देखते है, जिनका निर्माण होता है। इसमें एक छोटी सी "सुई" से लगाकर बड़े से बड़े "ट्रक" तक सभी चीजे और सभी सेक्टर को सम्मिलित किया जाता है।
  • इसी प्रकार से किसी भी देश में साल भर में उत्पादित सभी सेवाएं, जैसे किसी भी कार्य को करने के बदले में दिए जाने वाले मौद्रिक मूल्य अर्थात पारिश्रमिक के कुल योग को भी जीडीपी में शामिल किया जाता है। इसमें सरकारी और असरकारी कम्पनियो के कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन से लगाकर किसी बैंक, Insurance कंपनी या किसी भी प्रकार की सेवा के बदले में दिया गया मूल्य, जीडीपी में सम्मिलित होता है।

  • इस प्रकार इन दोनों के योग को GDP कहते है।

  • GDP Full Form Hindi Mai: Gross Domestic Product - एक ऐसा आकड़ा है, जिसका उपयोग हम किसी देश की आर्थिक स्थिति का पता लगाने में करते है।

 

 2. GDP- Gross Domestic Product के प्रकार - 

 जीडीपी सामन्यतः 2 प्रकार की होती है - 

 नाममात्र GDP- Gross Domestic Product 

        नाम मात्र GDP के अन्तर्गत केवल मौजूदा बाजार कीमतों पर वस्तुओ और सेवाओं की गणना की जाती है, अर्थात वस्तुओ और सेवाओं की गणना, आज जो मूल्य चल रहा है, उसके ऊपर की जाती है।इसमें यह नहीं देखा जाता है, की 10 दिन बाद या 6 महीने बाद उन वस्तुओ और सेवाओं की कीमत में कितना बदलाव होगा।

 वास्तविक GDP- Gross Domestic Product 

        वास्तविक GDP के अंर्तगत वस्तुओ और सेवाओं की गणना मुद्रास्फीति को ध्यान में रखकर की जाती है। अर्थात वस्तुओ और सेवाओं की गणना बढ़ती हुई महंगाई और बदलती हुई बाजार कीमतों पर की जाती है। इसमें यह देखा जाता है, 1 वर्ष में उन वस्तुओ और सेवाओं की कीमत में कितना बदलाव होगा और कितनी मुद्रास्फीति होगी।


3. GDP- Gross Domestic Product की गणना के तरीके -

 GDP की गणना के लिए तीन अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। इन सभी दृष्टिकोणो से सैद्धांतिक रूप से समान परिणाम आते हैं।

  • आउटपुट दृष्टिकोण: आउटपुट दृष्टिकोण, जिसे आमतौर पर उत्पादन दृष्टिकोण के रूप में जाना जाता है, देश के भीतर उत्पादित सभी वस्तुओं का बाजार मूल्य है।

  • आय दृष्टिकोण: जीडीपी गणना का आय दृष्टिकोण किसी देश के निवासियों या नागरिकों द्वारा प्राप्त कुल आय के साथ देश के कुल उत्पादन पर आधारित है।

  • व्यय दृष्टिकोण: व्यय दृष्टिकोण किसी अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी सेवाओं और वस्तुओं के योग की गणना करके सकल घरेलू उत्पाद की गणना करता है।

 

4. GDP- Gross Domestic Product का महत्व -

  •  जीडीपी से देश की आर्थिक स्थिति का पता लगता है, की वह देश विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है या नहीं।

  • कुल उत्पादन का पता लगता है तथा कुल सेवाओं का पता लगता है।

  • किसी देश का भविष्य कैसा होगा और उसकी अर्थव्यवस्था कैसी होगी ये अनुमान लगाने में होता है।


उम्मीद है आपको हमारी ये पोस्ट "GDP Full Form Hindi Mai: Gross Domestic Product - सकल घरेलू उत्पाद क्या है?" अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो निचे जरूर कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)